Navratri 5th Day Skandamata Puja: नवरात्रि के पांचवें दिन करें स्‍कंदमाता की पूजा, जानें क्यों कहा जाता है मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्‍कंदमाता...

Navratri 5th Day: नवरात्रि का पांचवां दिन स्‍कंदमाता को समर्पित होता है। मां दुर्गा के पांचवे रूप को स्‍कंदमाता कहते है। माता का ये रूप प्रेम और ममता की मूर्ति है। स्‍कंदमाता की पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है और मां आपके बच्‍चों को लंबी आयु भी प्रदान करती हैं।

Apr 12, 2024 - 22:59
Navratri 5th Day Skandamata Puja: नवरात्रि के पांचवें दिन करें स्‍कंदमाता की पूजा, जानें क्यों कहा जाता है मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्‍कंदमाता...
Navratri 5th Day Skandamata Puja: नवरात्रि के पांचवें दिन करें स्‍कंदमाता की पूजा, जानें क्यों कहा जाता है मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्‍कंदमाता ( Image : Social Media )

नई दिल्ली : नवरात्रि का पांचवां दिन स्‍कंदमाता को समर्पित होता है। मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्‍कंदमाता कहते है। माता का ये रूप प्रेम और ममता से भरा हुआ है, आपको बता दें कि स्‍कंदमाता की पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है। साथ ही ये माना जाता है की माता की सच्चे मन से पूजा- अर्चना करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और मां आपके बच्‍चों को लंबी आयु भी प्रदान करती हैं।

भगवती पुराण में स्‍कंदमाता को लेकर ऐसा कहा गया है कि नवरात्र के पांचवें दिन स्‍कंद माता की पूजा करने से ज्ञान और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मां ज्ञान, इच्‍छाशक्ति, और कर्म का मिश्रण हैं। आपको बता दें कि जब शिव तत्‍व का शक्ति के साथ मिलन होता है तो स्‍कंद यानी कि कार्तिकेय का जन्‍म होता है।

स्‍कंदमाता का स्‍वरूप:
स्‍कंदमाता चार भुजाओं वाली देवी हैं, जिन्होंने स्‍वामी कार्तिकेय को अपनी गोद में उठा रखा है और वो शेर पर विराजमान हैं। साथ ही मां के दोनों हाथों में कमल के फूल हैं और मां के चेहरे पर सूर्य के समान तेज है। आपको बता दें कि स्‍कंदमाता की पूजा में धनुष बाण को अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़े : NAVRATRI 2024: चैत्र नवरात्रि का आज दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा-अर्चना

स्‍कंदमाता का प्रिय रंग:
स्‍कंदमाता को पीले रंग की वस्‍तुएं सबसे प्रिय होती हैं, इसलिए उनके भोग में पीले फल और पीली मिठाई जरूर होनी चाहिए। आप मां का श्रृंगार पीले फूल से करें और मां को सुनहरे रंग के वस्‍त्र अर्पित कर पीले फल भी चढ़ाएं।

स्‍कंदमाता को लगाएं ये भोग:
आप इस दिन मां को केसर की खीर का भोग लगा सकते हैं। विद्या और बल के लिए मां को 5 हरी इलाइची अर्पित करें और साथ में लौंग का एक जोड़ा भी चढ़ाएं। 

पीले रंग का महत्‍व:
स्‍कंदमाता की पूजा में पीले या फिर सुनहरे रंग के वस्‍त्र पहनना बहुत शुभ माना जाता है। दरअसल पीला रंग सुख और शांति का प्रतीक माना जाता है और इस रूप में दर्शन देकर मां हमारे मन को शांति प्रदान करती हैं।

यह भी पढ़े : Navratri 2024: नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्तों के लिए कौन सा रंग है शुभ


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on Bharat Update. Follow Bharat Update on Facebook, Twitter.

Anjali Sharma अंजली शर्मा Social Media Executive अंजली शर्मा नेशनल न्यूज़ चैनल भारत अपडेट के साथ काफी समय से है...और अभी सोशल मीडिया कार्यकारी के पद पर काम कर रही हैं। अंजली आप सब तक देश दुनिया की ज्यादा से ज्यादा खबरें पहुंचाने का प्रयास करेगी। अंजली शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत सरल भारत समाचार के साथ की थी।