Navratri 2024: नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्तों के लिए कौन सा रंग है शुभ

आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के 9 दिनों तक देवी मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। पूजा में नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना से शुरू होकर नौवें दिन हवन और कन्या-पूजन के साथ समापन होता है।

Apr 9, 2024 - 19:01
Navratri 2024: नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्तों के लिए कौन सा रंग है शुभ
Navratri 2024: नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्तों के लिए कौन सा रंग है शुभ ( Image : Social Media )

नई दिल्ली : आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। नवरात्रि के 9 दिनों तक देवी मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। पूजा में नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना से शुरू होकर नौवें दिन हवन और कन्या-पूजन के साथ समापन होता है। शास्त्रों में नवरात्रि के 9 दिनों में अलग-अलग रंगों का विशेष महत्व होता है। तो आइये जानते है नवरात्रि में अलग-अलग रंगों के महत्व के बारे में कि हमें किस दिन कौन से कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए।        

नवरात्रि का पहला दिन

आज नवरात्रि का पहला दिन है और पहले दिन हम मां शैलपुत्री की पूजा करते है। मां शैलपुत्री का पसंदीदा कलर पीला है, ऐसे में हमें नवरात्रि के पहले दिन पीले कलर के वस्त्र पहनकर विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इससे हमें मां शैलपुत्री का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

नवरात्रि का दूसरा दिन
       
नवरात्रि के दूसरे दिन हम मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते है। मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप सफलता और वैभव का प्रतीक है, इसलिए हमें दूसरे दिन हरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए। इससे हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

नवरात्रि का तीसरा दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। मां चंद्रघंटा का पसंदीदा कलर भूरा रंग है, इस दिन हमें भूरे रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए।     

नवरात्रि का चौथा दिन

नवरात्रि के चौथे दिन हम मां कुष्मांडा की पूजा करते है। कुष्मांडा को प्रकाश, ऊर्जा की देवी माना जाता है और देवी मां का पसंदीदा कलर नारंगी है, इसलिए हमें इस दिन नारंगी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए।

नवरात्रि का पांचवां दिन 

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा होती है स्कंदमाता की पूजा करने से ज्ञान और बुद्धि का विकास होता है और मां को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है इसलिए इस दिन हमें सफेद कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए।  

नवरात्रि का छठवां दिन 

नवरात्रि का छठवां दिन मां कात्यायनी को समर्पित है। मां की पूजा करने से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है मां कात्यायनी को लाल रंग पसंद है, इस दिन हमें लाल रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे मां कात्यायनी आप पर प्रसन्न होंगी।  

नवरात्रि का सातवां दिन 

मां का सातवां स्वरूप कालरात्रि का है, जिन्हें बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। माता को नीला रंग बेहद पसन्द है इसलिए इस दिन हमें नीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। जिससे हमें मां कालरात्रि का आशीर्वाद प्राप्त होगा।  

नवरात्रि का आठवां दिन 

नवरात्रि के आठवें दिन में महागौरी की पूजा होती है। इस दिन मां की पूजा करने से पापों का नाश होता है, मां महागौरी का पसंदीदा कलर गुलाबी रंग है, इसलिए इस दिन हमें गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे हमें महागौरी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

नवरात्रि का नौवां दिन 

मां का नौवां रूप सिद्धिदात्री का है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को यश, बल और धन प्रदान करती हैं  मां को बैंगनी रगं अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस दिन हमें बैंगनी रंग के कपड़े पहनकर मां की पूजा करनी चाहिए और इस दिन हवन, कन्या-पूजन करके पूजा का समापन कर देना चाहिए।



BharatUpdateNews.Com पर देश की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. राष्ट्रीय और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

(Follow Bharat Update on GOOGLE NEWS and never miss an update!)

Chhaya Singh छाया सिंह नेशनल न्यूज चैनल भारत अपडेट के साथ काफी लंबे समय से जुड़ी है और अभी सब एडिटर के पद पर कार्यरत छाया आप लोगों तक देश दुनिया से जुड़ी खबरें पहुंचाती है। छाया सिंह ने अपने करियर की शुरुआत भारत 24 के साथ की थी। IIMT विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाली छाया को लाइफस्टाइल, हेल्थ केयर और नेशनल खबरों में दिलचस्पी है।