RAM NAVAMI 2024: राम नवमी में करें श्री राम के बाल स्वरूप की पूजा, इन 5 चीजों का प्रभु को लगाएं भोग
इस साल राम नवमी 17 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। 17 अप्रैल को राम जन्मोत्सव देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन रामलला के बाल रूप की पूजा करनी चाहिए, श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास चीजों का भोग भी लगाना चाहिए। आइए जानते हैं श्रीराम को इस दिन कौन सा भोग लगाएं जो उन्हें प्रिय है।

राम नवमी के दिन श्री राम के बाल स्वरूप की पूजा की जाती हैं। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्री हरी यानी भगवान विष्णु के सातवें अवतार का जन्म हुआ था। ये दिन भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कई स्थानों पर बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल राम नवमी 17 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी। 17 अप्रैल को राम जन्मोत्सव देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन रामलला के बाल रूप की पूजा करनी चाहिए साथ ही इस दिन श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास चीजों का भोग लगाएं। आइए जानते हैं श्रीराम को इस दिन कौन सा भोग लगाए जो उन्हें प्रिय है।
राम नवमी के दिन प्रभु को लगाएं ये भोग
आप इस दिन रामलला को पंजीरी का भोग लगाएं क्योंकि पंजीरी श्री राम का सबसे प्रिय भोग हैं। राम नवमी के दिन श्रीराम को घी और चीनी से बनी पंजीरी का भोग लगाएं। इसमें तुलसी के पत्ते जरुर डालें। मान्यता है की तुलसी के पत्ते से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा श्री राम को चावल की खीर का भोग लगाएं क्योंकि भगवान राम को खीर बहुत प्रिय है साथ ही आपको बता दें कि चावल को देव अन्न भी कहा जाता है। राम नवामी पर खीर का भोग लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है साथ ही संतान प्राप्ति की कामना भी पूरी होती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, माता कौशल्या ने दिव्य प्रसाद के रूप में खीर खाई थी जिसके बाद राम जी का जन्म हुआ था। खीर के अलावा आप पंचामृत का भी भोग लगा सकते हैं। क्योंकि पंचामृत को शास्त्रों में विष्णु भगवान की पूजा के समय काफी महत्वपूर्ण माना गया हैं, इसके बिना श्री हरि और उनके अवतारों की पूजा अधूरी मानी जाती है। राम नवमी पर दूध, दही, घी, शक्कर का पंचामृत बनाकर भोग लगाएं। साथ ही आप भगवान श्री राम को कंदमूल या मीठे बेरों को भोग लगा सकते हैं। पौराणिक कथा मे कहा गया है कि वनवास के दौरान भगवान राम ने कंदमूल खाए थे। इसके अलावा बेर भी राम जी का पसंदीदा भोग है। भगवान को बेर का भोग लगाने से परिवार में खुशहाली के साथ सुख-समृद्धि का वास होता है।