भारत-चीन को 500% टैरिफ की धमकी: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम का रूस समर्थन पर सख्त रुख

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत और चीन को रूस के साथ व्यापार पर 500% टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उनका कहना है कि ये देश पुतिन को यूक्रेन युद्ध में मदद कर रहे हैं। यह कदम अमेरिका-भारत संबंधों में तनाव ला सकता है।

Jun 30, 2025 - 23:22
भारत-चीन को 500% टैरिफ की धमकी: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम का रूस समर्थन पर सख्त रुख
india-china-tariff-threat-lindsey-graham-russia-support

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शुरू किए गए टैरिफ वॉर का असर दुनिया भर में दिख रहा है। बीते कुछ समय पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और चीन कैसे कई देशों पर भारी भरकम टैरिफ लगाने की बात कही थी। इसी बीच अब डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी के नेता और सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत और चीन को एक बड़ी धमकी दे डाली है। ग्राहम ने भारत सिर चीन को रूस का सहयोग ना करने की धमकी दी है।

ग्राहम ने भारत के खिलाफ उगला जहर 

अमेरिका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने एक बार फिर भारत को धमकाने की कोशिश की है। ग्राहम ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए भारत को नए टैरिफ लगाने की धमकी दी है। डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के नेता ग्राहम का कहना है कि, “भारत और चीन ऐसे देश हैं, जो लगातार रूस की मदद कर रहे हैं। अगर ये देश ऐसा करने से नहीं रुकते हैं तो फिर इन पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जाएगा।” लिंडसे ग्राहम का भारत के खिलाफ इस तरह की भाषा इस्तेमाल करने का ये पहला मामला नहीं है। वह हालिया दिनों में बार-बार टैरिफ के नाम पर भारत को धमकाने की कोशिश करते रहे हैं। हालांकि भारत ने ग्राहम के बयानों पर ध्यान ना देते हुए अपने पुराने दोस्त रूस के साथ सहयोग जारी रखा है।

भारत पर लगेगा 500% टैरिफ

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने एक इंटरव्यू में कहा, 'रूस का समर्थन करने के लिए भारत और चीन को अमेरिका से जल्दी ही 500% टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। भारत और चीन रूस का 70 फीसद तेल खरीदते रहे हैं। ऐसा करते हुए ये देश व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में बने रहने में मदद कर रहे हैं।' 

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब ग्राहम की तरफ से भारत को लेकर ऐसी टिप्पणी की गई हो। वो बार बार ऐसा करते आए हैं।अमेरिकी सीनेटर की ओर से इस तरह की भाषा अमेरिका से भारत के रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है।

रूस की मदद करने वालों के खिलाफ विधेयक

ग्राहम ने दावा किया कि, “अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनको चीन और भारत पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक (सैंक्शन बिल) तैयार करने को कहा है।” उन्होंने कहा कि, “अब इस विधेयक पर आगे बढ़ने का समय आ गया है। इस प्रतिबंध विधेयक में रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाने की बात कही गई है।” इस विधेयक के निशाने पर खासतौर से भारत और चीन हैं।

लिंडसे ग्राहम ने कहा कि, “इस प्रतिबंध विधेयक पर अगले महीने यानी जुलाई में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस विधेयक में उन देशों के सामानों पर 500% तक टैरिफ लगेगा, जो रूस के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे। इसका सीधा मतलब है कि अगर भारत और चीन रूस से तेल खरीद और व्यापार करते रहेंगे तो उन्हें इस टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।”

रूस को कमजोर करने की कोशिश

रूस के यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बाद से अमेरिका की कोशिश रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करने की रही है। अमेरिका ने लगातार ऐसे देशों पर दबाव बनाने की कोशिश की है, जो रूस के साथ व्यापार करते हैं। हालांकि चीन, भारत, ईरान जैसे देशों ने अमेरिका की धमकियों को नजरअंदाज किया है। ऐसे में बीच-बीच में अमेरिकी नेता इन देशों पर खीज निकालते रहते हैं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on Bharat Update. Follow Bharat Update on Facebook, Twitter.