6th Day of Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें क्यों कहा जाता है मां दुर्गा के छठे स्वरूप को कात्यायनी

Navratri 6th Day: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है। मां दुर्गा के छठे रूप को मां कात्यायनी के नाम से बुलाया जाता है। मां कात्यायनी की सच्चे मन से उपासना करने वाला भक्त बड़ी सहजता से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष, की प्राप्ति कर लेता है। मां दुर्गा ने कात्यायनी रूप में ही महिषासुर का वध किया था। नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी के रूप का ध्यान और पूजन करने से भक्त के मन में चल रही नकारात्मकता का नाष होता है और सकारात्मकता का विकास होता है।

Apr 13, 2024 - 13:15
6th Day of Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें क्यों कहा जाता है मां दुर्गा के छठे स्वरूप को कात्यायनी
Navratri 6th Day: नवरात्रि का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित होता है।

अदृश्य जगत को चलाती है मां कात्यायनी:
मां कात्यायनी ऋषि कात्यायन की तपस्या के फल स्वरुप उनकी पुत्री के रूप में प्रकट हुई थी। आपको बता दें कि इसी रूप में मां ने महिषासुर का वध किया था। मां कात्यायनी चमकीले वर्ण और चार भुजाओं वाली कात्यायनी देवी खूंखार सिंह पर सवार रहती हैं। इनका आभामंडल विभिन्न देवों के तेज अंशों से मिश्रित इंद्रधनुषी छटा देता है। माता कात्यायनी की चार भुजाए हैं जिसमें दाहिने ओर की ऊपर वाली भुजा अभय देने वाली मुद्रा में तथा नीचे वाली भुजा वर देने वाली मुद्रा में रहती हैं। बायीं ओर की ऊपर वाली भुजा में वे तलवार धारण करती हैं जबकि नीचे वाली भुजा में कमल का फूल रखती है।

मां कात्यायनी हमारे शरीर में करती है वास:
मनुष्य में मां का वास 'आज्ञा चक्र' में होता है और योग साधक इस दिन अपना ध्यान आज्ञा चक्र में ही लगाते हैं। योगसाधना में आज्ञा चक्र का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, मां कात्यायनी साधक को दैवीय शक्तियों से पूर्ण करती हैं।

यह भी पढ़े : Navratri 5th Day Skandamata Puja: नवरात्रि के पांचवें दिन करें स्‍कंदमाता की पूजा, जानें क्यों कहा जाता है मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप को स्‍कंदमाता 


मां कात्यायनी की पूजा का फल:

मां कात्यायनी की सच्चे मन से उपासना करने से मां भक्त को बड़ी सहजता से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति फल स्वरूप देती है। साथ ही उसके रोग, शोक, संताप, भय के साथ-साथ जन्म-जन्मांतर के पाप भी नष्ट हो जाते हैं।

मां कात्यायनी का भोग: 
मां दुर्गा के छठे रूप को मां कात्यायनी कहते है और मां को शहद अत्यन्त प्रिय है। मां के इस रूप को प्रसन्न करने के लिए आप शहद का भोग लगाएं।

मां कात्यायनी का प्रिय रंग:
मां कात्यायनी को लाल रंग की वस्‍तुएं सबसे प्रिय होती हैं, मां को लाल रंग के वस्‍त्र भी पहनाएं साथ ही मां को लाल गुलाब, लाल कमल, गुड़हल, लाल कनेर जैसे पुष्प अर्पित करें।



BharatUpdateNews.Com पर देश की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. राष्ट्रीय और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

(Follow Bharat Update on GOOGLE NEWS and never miss an update!)

Anjali Sharma अंजली शर्मा Social Media Executive अंजली शर्मा नेशनल न्यूज़ चैनल भारत अपडेट के साथ काफी समय से है...और अभी सोशल मीडिया कार्यकारी के पद पर काम कर रही हैं। अंजली आप सब तक देश दुनिया की ज्यादा से ज्यादा खबरें पहुंचाने का प्रयास करेगी। अंजली शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत सरल भारत समाचार के साथ की थी।