दिल्ली के अधिकारियों ने कबूला हरियाणा दे रहा पूरा पानी, आतिशी झूठ बोल रही हैं : वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से लगातार आरोप लगाया जा रहा है कि दिल्ली में हो रही पानी की किल्लत के लिए हरियाणा जिम्मेदार है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की, जिस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया है।

Jun 11, 2024 - 04:36
दिल्ली के अधिकारियों ने कबूला हरियाणा दे रहा पूरा पानी, आतिशी झूठ बोल रही हैं : वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली के अधिकारियों ने कबूला हरियाणा दे रहा पूरा पानी, आतिशी झूठ बोल रही हैं : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से लगातार आरोप लगाया जा रहा है कि दिल्ली में हो रही पानी की किल्लत के लिए हरियाणा जिम्मेदार है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की, जिस पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया है।

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात कर बताया कि हरियाणा की ओर से दिल्ली के लिए पूरी तरह से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते दिल्ली में पानी की किल्लत हो रही है। आतिशी के इस बयान पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

उन्होंने कहा कि हम पहले भी कहते रहे हैं कि दिल्ली सरकार की कमियों के चलते पानी की किल्लत है। दिल्ली के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। इसके लिए सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है।

आतिशी को झूठ की मशीन बताते हुए सचदेवा ने कहा कि रविवार को हरियाणा और दिल्ली के अधिकारी मुनक नहर पर गए थे। जहां दोनों राज्यों के अधिकारियों ने माना कि हरियाणा दिल्ली को सरप्लस पानी दे रहा है। अगर हरियाणा कम पानी दे रहा था तो दिल्ली के अधिकारियों ने क्यों कहा कि हरियाणा पूरा पानी दे रहा है। अपने झूठ को छिपाने के लिए आतिशी झूठ बोलती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में पानी की दिक्कत केजरीवाल के टैंकर माफियाओं की वजह से है। मुनक नहर के पास टैंकर माफिया का कब्जा है। दिल्ली में पानी की समस्या के लिए दिल्ली सरकार जिम्मेदार है।



BharatUpdateNews.Com पर देश की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. राष्ट्रीय और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

(Follow Bharat Update on GOOGLE NEWS and never miss an update!)

IANS डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ भारत अपडेट टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.