नैनीताल में दर्दनाक हादसा: पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 12 घायल
नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार दो गांव के समीप खाई में गिरी। कार में 5 बच्चे और 7 वयस्क महिला पुरुष थे। सभी घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी रैफर किया गया है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या से नैनीताल घूमने आए पर्यटक अपनी महिंद्रा कार संख्या ( यू.पी.42 ए.यू.4444 ) से नैनीताल- हल्द्वानी मार्ग में जा रहे थे।
![नैनीताल में दर्दनाक हादसा: पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 12 घायल](https://www.bharatupdatenews.com/uploads/images/202405/image_870x_66513c836d7ce.jpg)
नैनीताल / भुवन सिंह ठठोला : नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार दो गांव के समीप खाई में गिरी। कार में 5 बच्चे और 7 वयस्क महिला पुरुष थे। सभी घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी रैफर किया गया है।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या से नैनीताल घूमने आए पर्यटक अपनी महिंद्रा कार संख्या ( यू.पी.42 ए.यू.4444 ) से नैनीताल- हल्द्वानी मार्ग में जा रहे थे। अचानक दो गांव के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में 12 लोग उपस्थित थे जिसमें से पांच बच्चे और 7 वयस्क महिला और पुरुष थे।
सभी पर्यटक नैनीताल व आसपास घूमकर लौट रहे थे, तब ये हादसा हो गया। दोपहर हुए इस हादसे के बाद ज्युलिकोट के चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रैस्क्यू किया।
घायलों के नाम इस प्रकार हैं - राजेन्द्र जायसवाल, निधि जायसवाल, विशाल जायसवाल, कमला जायसवाल, गीता जायसवाल,
रीता, आयुष, गुलाब, साधना, संस्कार, आराध्या और स्मृति हैं।ये सभी घायल अयोध्या के सुल्तानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यही बताया जा रहा है कि इसमें उपचार के दौरान हल्द्वानी में एक की मौत भी हुई है।
BharatUpdateNews.Com पर देश की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. राष्ट्रीय और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.
(Follow Bharat Update on GOOGLE NEWS and never miss an update!)