हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने तीसरी सूची में 40 और उम्मीदवारों का किया ऐलान
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार देर रात 40 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इस सूची में पंचकुला से चंद्रमोहन, अंबाला शहर से चौधरी निर्मल सिंह, मुलाना (एससी) से पूजा चौधरी, जगाधरी से अकरम खान, और यमुनानगर से रमन त्यागी को टिकट दिया गया है।
नई दिल्ली : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार देर रात 40 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इस सूची में पंचकुला से चंद्रमोहन, अंबाला शहर से चौधरी निर्मल सिंह, मुलाना (एससी) से पूजा चौधरी, जगाधरी से अकरम खान, और यमुनानगर से रमन त्यागी को टिकट दिया गया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी ने पहोवा से मनदीप सिंह चट्ठा, गुहला (एससी) से देविंदर हंस, कलायत से विकास सहारण, कैथल से आदित्य सुरजेवाला, पूंडरी से सुल्तान सिंह जडौला, इंद्री से राकेश कुमार कंबोज, करनाल से सुमिता विर्क और घरौंडा से वीरेंद्र सिंह राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस की तीसरी सूची में घोषित सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
बदलाव आ रहा है ✋???? pic.twitter.com/yBUnvPxXPy — Haryana Congress (@INCHaryana) September 11, 2024
इसके अलावा, पानीपत शहर से वरिंदर कुमार शाह, राई से जय भगवान अंतिल, जींद से महाबीर गुप्ता, फतेहाबाद से बलवान सिंह दौलतपुरिया, रतिया से जरनैल सिंह, सिरसा से गोकुल सेतिया, और ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल को टिकट दिया गया है।
अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में आदमपुर से चंद्र प्रकाश, हांसी से राहुल मक्कड़, हिसार से रामनिवास राड़ा, लोहारू से राजबीर सिंह फरतिया, और बवानीखेड़ा (एससी) से प्रदीप नरवाल शामिल हैं।
कांग्रेस ने पहली सूची में 32 और दूसरी सूची में 9 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस प्रकार अब तक पार्टी ने 90 में से 81 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को एक चरण में मतदान होगा, और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on Bharat Update. Follow Bharat Update on Facebook, Twitter.