लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण : दोपहर 1 बजे तक 36.73 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इन सभी सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 36.73 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा 52.02 प्रतिशत मतदान केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दर्ज किया है।

May 20, 2024 - 14:09
लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण : दोपहर 1 बजे तक 36.73 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण : दोपहर 1 बजे तक 36.73 प्रतिशत मतदान

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है।

इन सभी सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 36.73 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा 52.02 प्रतिशत मतदान केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दर्ज किया है। वहीं, सबसे कम वोटिंग महाराष्ट्र में दर्ज हुई है, जहां दोपहर 1 बजे तक सिर्फ 27.78 प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट किया है।

अन्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो, दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में 48.41, झारखंड में 41.89, उत्तर प्रदेश में 39.55, ओडिशा में 35.31, जम्मू-कश्मीर में 34.79 और बिहार में 34.62 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव के तहत राज्य की 35 विधानसभा सीटों पर भी वोट डाले जा रहे हैं।

पांचवें चरण के तहत लोकसभा की जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है, उन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं स्मृति ईरानी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण एवं दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा। पांचवें चरण में 8.95 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिला और 5,409 तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) मतदाता हैं। लगभग 9.47 लाख मतदान अधिकारी, 94,732 मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं।



BharatUpdateNews.Com पर देश की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. राष्ट्रीय और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

(Follow Bharat Update on GOOGLE NEWS and never miss an update!)

IANS डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ भारत अपडेट टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.