विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग के मुखिया ने थानों रेंज में किया पोधारोपण
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर थानों वन रेंज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वन विभाग के तमाम अधिकारियों ने थानों वन रेंज में पौधे रोपे।
![विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग के मुखिया ने थानों रेंज में किया पोधारोपण](https://www.bharatupdatenews.com/uploads/images/202406/image_870x_66605386cd362.jpg)
डोईवाला / जावेद हुसैन : 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर थानों वन रेंज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वन विभाग के तमाम अधिकारियों ने थानों वन रेंज में पौधे रोपे। इस दौरान वन विभाग के प्रमुख वन संरक्षक होप धनंजय मोहन ने कहा कि इस बार की प्रचंड गर्मी ने सभी को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है ओर जंगलों को बचाना बड़ी चुनौती है।
उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के बिना जंगल को बचाना संभव नही है, और इस बार वन विभाग ने 50 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य रखा है। इसी को लेकर विश्व पर्यावरण दिवस से थानो वन रेंज में औषधीय पौधे लगाकर इसकी शुरुआत कर दी गई है। जिससे हमारे वन ओर भी हरे भरे हो सकेंगे।
BharatUpdateNews.Com पर देश की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. राष्ट्रीय और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.
(Follow Bharat Update on GOOGLE NEWS and never miss an update!)