मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर की क्रिप्टिक पोस्ट शेयर

अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक (हिडेन) पोस्ट शेयर की। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें एक व्हाइटबोर्ड पर क्रिप्टिक मैसेज लिखा हुआ है।

Jun 3, 2024 - 07:13
मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर की क्रिप्टिक पोस्ट शेयर
मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर की क्रिप्टिक पोस्ट शेयर

मुंबई : अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक (हिडेन) पोस्ट शेयर की। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसमें एक व्हाइटबोर्ड पर क्रिप्टिक मैसेज लिखा हुआ है। उसमें लिखा है, "जब वे कहें कि आप ऐसा नहीं कर सकते, तो इसे दो बार करें और फोटो लें।"

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक मैसेज शेयर किया था। इसके एक दिन बार रविवार को एक्ट्रेस ने यह मैसेज पोस्ट किया है। अर्जुन कपूर ने अपने मैसेज में कहा था, "हमारे पास जीवन में दो विकल्प हैं। हम अपने अतीत के कैदी हो सकते हैं या भविष्य की संभावनाओं की खोज कर सकते हैं।"

मलाइका और अर्जुन ने साल 2018 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल तौर से स्वीकार किया था, लेकिन अब उनके अलग होने की खबरें आ रही हैं।



BharatUpdateNews.Com पर देश की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. राष्ट्रीय और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

(Follow Bharat Update on GOOGLE NEWS and never miss an update!)

IANS डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ भारत अपडेट टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.