कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने रायबरेली में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित

प्रियंका गांधी ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया, जहां कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मेहनत करने की अपील की। इस सम्मेलन में राहुल गांधी को जीत के लिए कार्यकर्ता का जोश देखने को मिला।

May 7, 2024 - 07:06
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने रायबरेली में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने रायबरेली में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित

रायबरेली / असद खान  :  कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं जोश भर दिया । प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मेहनत करने की अपील की। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकतंत्र है, सत्य है सच्चाई है और दूसरी तरफ किसी न किसी तरह का आतंक और एक ऐसी राजनीति जो जनता को सर्वोपरि नहीं रखती।

प्रियंका ने कहा कि आज भी वही स्थिति है जो ब्रिटिश साम्राज्य में हुआ करती थी। आज देश के गरीब और किसान को एकदम नकारा जा रहा है। पिछले 10 साल में नरेंद्र मोदी सरकार में उनको ध्यान में रखकर नीतियां नहीं बनाई गई बल्कि बड़े-बड़े खराबपतियों के लिए बनाई गई।

कार्यकर्ता मीटिंग से बाहर निकले राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा यहां कार्यकर्ताओं की भुजाएं फड़क रही थी। इस बार राहुल गांधी के रूप में उन्हें इस परिवार का सदस्य मिला। उन्हें अपने परिवार का मुखिया मिल गया है। वह कुछ कर गुजरने के लिये तैयार हैं। सभी ने एक ही संकल्प लिया कि इस बार राहुल गांधी को 5 लाख के ऊपर वोटों से जीत दिलाएंगे।

सभी कार्यकर्ता इसके लिए कृत संकल्पित है। लोगों की आंख में ऐसा लग रहा है जैसे गांधी परिवार उनसे छिनने न पाए। वह अपनी जान लगा देंगे अमेठी और रायबरेली दोनों जीतेंगे। यह कार्यकर्ताओं की आंखों में दिख रहा है।



BharatUpdateNews.Com पर देश की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. राष्ट्रीय और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

(Follow Bharat Update on GOOGLE NEWS and never miss an update!)

Bharat Update Bharat Update is a platform where you find comprehensive coverage and up-to-the-minute news, feature stories and videos across multiple platform. Email: digital@bharatupdatenews.com