Delhi CM Oath Ceremony : आतिशी 21 सितंबर से संभालेंगी कुर्सी, लेंगी सीएम पद की शपथ
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर का प्रस्ताव रखा है। आम आदमी पार्टी द्वारा दिए गए एक बयान में भी आतिशी के 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंने की बात कही गई है। इसके साथ ही पार्टी ने जानकारी दी है कि 21 सितंबर को आतिशी के साथ उनकी सरकार के मंत्री भी शपथ लेंगे।

New Delhi : राज्यसभा सांसद आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। इसके साथ ही कई अन्य मंत्री भी उनके साथ शपथ लेंगे। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आप विधायक दल की बैठक में आतिशी को नेता चुना गया था। जिसके बाद आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
बता दें कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर का प्रस्ताव रखा है। आम आदमी पार्टी द्वारा दिए गए एक बयान में भी आतिशी के 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंने की बात कही गई है। इसके साथ ही पार्टी ने जानकारी दी है कि 21 सितंबर को आतिशी के साथ उनकी सरकार के मंत्री भी शपथ लेंगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब छह महीने भी नहीं बचें हैं। ऐसे में पार्टी का लक्ष्य अपने विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज में तेजी लाना है, जो सीएम केजरीवाल के जेल जाने से मंद पड़ गई थी। वहीं आतिशी ने मुख्यमंत्री बनाए जाने के साथ ही अरविंद केजरीवाल के उनके पद से इस्तीफा देने पर दुख भी जताया। साथ ही आतिशी ने कहा था कि वो विधानसभा चुनावों के बाद फिर से केजरीवाल को दिल्ली का सीएम बनाने के लिए काम करेंगी।
केजरीवाल ने की थी ये घोषणा
जानकारी के लिए बता दें कि शराब घोटाले में जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। शुक्रवार रात तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद सीएम केजरीवाल दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस्तीफे की बात कही थी।
केजरीवाल ने घोषणा की थी की वो तब तक सीएम के रूप में काम नहीं करेंगे, जब तक दिल्ली की जनता उन्हें "ईमानदार" घोषित नहीं कर देती। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में फरवरी में होने वाले चुनावों से पहले इस साल नवंबर में चुनाव कराने का भी आह्वान किया है। केजरीवाल ने कहा कि अगर जनता उन्हें फिर से चुनती है, तो यह उनकी ईमानदारी का "प्रमाणपत्र" होगा।
दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी
आतिशी सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी आप की एक प्रमुख नेता होने के साथ ही मनीष सिसोदिया के शिक्षा मंत्री रहते हुए उनकी सलाहकार रह चुकी हैं। आप की स्थापना के समय से ही आतिशी पार्टी में शामिल हो गई थी। वो आप की प्रवक्ता के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on Bharat Update. Follow Bharat Update on Facebook, Twitter.