मुंबई इंडियंस पर भारी पड़े धोनी के दमदार 3 छक्के

पांच बार चैंपियन रही टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टक्कर को देखने के लिए आईपीएल फैंस हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में रविवार यानी की कल रात दोनों टीमों के बीच ऐसा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीत अपने नाम की।

Apr 15, 2024 - 13:07
मुंबई इंडियंस पर भारी पड़े धोनी के दमदार 3 छक्के
मुंबई इंडियंस पर भारी पड़े धोनी के दमदार 3 छक्के ( Image : IPL )

IPL 2024: पांच बार चैंपियन रही टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टक्कर को देखने के लिए आईपीएल फैंस हमेशा ही उत्साहित रहते हैं। ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में रविवार यानी की कल रात दोनों टीमों के बीच ऐसा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीत अपने नाम की। फैंस से खचाखच भरे स्टेडियम में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 206 रनों का दमदार लक्ष्य निर्धारित किया। जिसके जवाब में मेजबानी करते हुए मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 63 गेंद में नाबाद 105 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। 

मुंबई छह विकेट खोकर 186 रन ही बना पाई। चेन्नई के लिए इम्पैक्ट खिलाड़ी श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथिशा पथीराना ने चार ओवर में चार शानदार विकेट चटकाते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। कल रात हुए इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर दुनियां को बता दिया कि क्यों फैंस उनकी पारी का इतनी बेसब्री से इंतजार करते है। 
महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में छोटी लेकिन जोरदार पारी खेली। वह पारी के आखिरी ओवर में मैदान में उतरे और मात्र चार गेंदों में 3 छक्के जड़ कर बीस रन बना डाले। धोनी ने पहली तीन गेंदों पर एक के बाद एक छक्के लगा डाले। धोनी की इस पारी की तारीफ में दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों ने भी उनकी खूब तारीफ की है।

रोहित के आईपीएल करियर का दूसरा शतक

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दमदार प्रदर्शन देते हुए अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने अपना दूसरा शतक 60 गेंदों में पूरा किया। इस मैच में रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 105 रन बनाए। हालांकि, वह अपनी टीम को आईपीएल 2024 की लगातार तीसरी जीत नहीं दिला सके। 



BharatUpdateNews.Com पर देश की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. राष्ट्रीय और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

(Follow Bharat Update on GOOGLE NEWS and never miss an update!)

Himanshi Rawat हिमांशी रावत Social Media Executive हिमांशी रावत नेशनल न्यूज़ चैनल भारत अपडेट के साथ पिछले काफी लंबे समय से कार्यरत है और वह अभी सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के पद पर काम कर रही हैं। हिमांशी आप सब तक देश दुनिया की ज्यादा से ज्यादा खबरें पहुंचाने का प्रयास करेगी। हिमांशी रावत ने अपने करियर की शुरुआत 2023 में भारत अपडेट से ही की थी। हिमांशी ने IIMT विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।