ठाणे ट्रेन हादसे के बाद रेलवे का बड़ा ऐलान – मुंबई लोकल में होंगे ऑटोमैटिक दरवाजे

महाराष्ट्र के ठाणे में हुई दर्दनाक लोकल ट्रेन दुर्घटना के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अब मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑटोमैटिक दरवाजे लगाए जाएंगे। हादसे में 4 लोगों की मौत और 6 घायल हुए।

Jun 9, 2025 - 17:19
ठाणे ट्रेन हादसे के बाद रेलवे का बड़ा ऐलान – मुंबई लोकल में होंगे ऑटोमैटिक दरवाजे

ठाणे: दर्दनाक हादसे के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, मुंबई की लोकल ट्रेन में होंगे बड़े

बदलाव 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह भीषण रेल दुर्घटना से पूरा देश आहट है। भारी भीड़ की वजह से चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 4 यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है। इस दुर्घटना में 6 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि भी हुई है।घायलों का इलाज जारी है। हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना भी है। इस घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन ने बड़ा ऐलान कर दिया है। रेलवे के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि, “मुंबई लोकल की सभी निर्माणधीन रैंकों में ऑटोमैटिक दरवाजे लगाए जाएंगे।

हादसे के बाद बड़ा फैसला

सोमवार सुबह भीड़ की वजह से ठाणे में एक चलती लोकल ट्रेन से 10 यात्री गिर गए, जिस वजह से बड़ा हादसा हो गया। इस पर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बड़ा फैसला लिया। अधिकारी ने सोमवार को एक बयान में कहा, "मुंबई उपनगरीय के लिए निर्माणाधीन सभी रेकों में स्वचालित दरवाजा बंद करने की सुविधा होगी। फिलहाल चल रहे सभी ट्रेनों की सभी रेकों को फिर से डिजाइन किया जाएगा और इन रेकों में दरवाजा बंद करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

दुर्घटना पर पुलिस का बयान

थाने में हुए रेल हादसे पर पुलिस ने जानकारी दी। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि, “महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह चलती लोकल ट्रेन से गिरकर कम से कम चार यात्रियों की मौत हो गई और छह घायल हो गए।एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई, जब भीड़भाड़ वाली ट्रेन कसारा की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि व्यस्त समय में बहुत भीड़ थी, इसलिए कई लोग ट्रेन के दरवाजे पर खड़े थे। जब ट्रेन चल रही थी, तब कम से कम 10 यात्री नीचे गिर गए। गिरने वाले सभी यात्रियों को कलवा में एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच थी।

कैसे हुआ हादसा?

मुंब्रा स्टेशन से निकली लोकल ट्रेन में हुए हादसे के बारे में जानकारी देते हुए सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल धनराज नीला ने कहा, 'मुंब्रा से दिवा जाने वाली लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले आठ लोग गिर गए। कसारा जाने वाली लोकल ट्रेन के गार्ड ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे इस घटना की सूचना दी। इन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह घटना डाउन/फास्ट लाइन पर मुंब्रा-दिवा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। कसारा से लोकल ट्रेन में फुटबोर्ड पर यात्रा कर रहे लोग और इसी तरह सीएसएमटी की ओर जाने वाली ट्रेन में सवार लोग आपस में टकरा गए और गिर गए।

सीएम फडणवीस ने जताया शोक

इस दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने जांच के आदेश भी दिए। 'एक्स' पर एक पोस्ट में सीएम फडणवीस ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिवा-मुंब्रा स्टेशन के बीच कुल आठ यात्री लोकल ट्रेन से गिर गए और उनमें से कुछ की जान चली गई। रेलवे प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।' उन्होंने कहा कि घायलों को तुरंत शिवाजी अस्पताल और ठाणे जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय प्रशासन समन्वय कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि घायल जल्द ठीक हो जाएंगे।

 आपको बता दें कि घटना के बाद एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने सरकार से बड़ी मांग करते हुए स्वचालित दरवाजे लगाने की मांग की थी। जिसके लिए उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'सेंट्रल रेलवे को समय की योजना अच्छी तरह बनानी चाहिए और उसी के अनुसार महत्वपूर्ण मार्गों पर लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ानी चाहिए। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय तुरंत लागू किए जाने चाहिए। ऐसी लगातार दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोकल ट्रेनों में स्वचालित दरवाजे लगाने का निर्णय उचित समय पर लागू होने की उम्मीद है।

 

 


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on Bharat Update. Follow Bharat Update on Facebook, Twitter.

Bharat Update Bharat Update is a platform where you find comprehensive coverage and up-to-the-minute news, feature stories and videos across multiple platform. Email: digital@bharatupdatenews.com