महल से निकलकर गरीबी देखें हिमाचल के शहजादे : कंगना रनौत

हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने इशारों ही इशारों में राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। किन्नौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि जैसे हम शहजादों को देखते हैं। वैसे ही एक शहजादे दिल्ली में हैं। बहुत बड़े माता-पिता की संतान हैं।

Apr 28, 2024 - 16:31
महल से निकलकर गरीबी देखें हिमाचल के शहजादे : कंगना रनौत
महल से निकलकर गरीबी देखें हिमाचल के शहजादे : कंगना रनौत

किन्नौर : हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने इशारों ही इशारों में राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।

किन्नौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि जैसे हम शहजादों को देखते हैं। वैसे ही एक शहजादे दिल्ली में हैं। बहुत बड़े माता-पिता की संतान हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि उत्तर प्रदेश के इनके साथ एक और शहजादे हैं। दिल्ली और यूपी के जैसे हिमाचल प्रदेश में भी एक शहजादे हैं। कभी वो महलों से निकलकर देखें तो उन्हें पता चलेगा कि गरीबी क्या होती है और उनकी मजबूरियां क्या होती हैं।

दरअसल, कंगना रनौत का इशारा उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की तरफ था।

कंगना रनौत ने आगे कहा कि मुझे दौलत, शोहरत, काम की कमी या मीडिया का अटेंशन यहां खींचकर नहीं लाया है। बाप-दादाओं की दी हुई सियासत की जागीर, हमें यहां लेकर नहीं आई है। अपने देश और मातृभूमि के प्रति प्यार और हिमाचल के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति हमें यहां लेकर आया है।



BharatUpdateNews.Com पर देश की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. राष्ट्रीय और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

(Follow Bharat Update on GOOGLE NEWS and never miss an update!)

IANS डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ भारत अपडेट टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.