एग्जिट पोल: हरियाणा में सत्ता परिवर्तन के संकेत, कांग्रेस आगे
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान समाप्त हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में शाम सात बजे तक कुल 61.19 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल सर्वेक्षणों ने सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए हैं। सभी प्रमुख एग्जिट पोल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए से काफी आगे दिखाई दे रहा है।

नई दिल्ली : हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान समाप्त हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में शाम सात बजे तक कुल 61.19 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल सर्वेक्षणों ने सत्ता परिवर्तन के संकेत दिए हैं। सभी प्रमुख एग्जिट पोल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए से काफी आगे दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़े : एग्जिट पोल : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की बढ़त, क्या कहता है इंडिया टुडे-सी वोटर का सर्वे
इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, इंडी गठबंधन को 59 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एनडीए गठबंधन को 21 सीटों पर सिमटने का अनुमान है। ध्रुव रिसर्च के एग्जिट पोल ने इंडी गठबंधन को 57 और एनडीए को 27 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है। अन्य दलों को 0 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
यह भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर में सत्ता परिवर्तन के आसार, सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस गठबंधन आगे
रिपब्लिक मैट्रिज और मनी कंट्रोल के एग्जिट पोल भी कांग्रेस की बढ़त की पुष्टि करते हैं। रिपब्लिक मैट्रिज ने इंडी गठबंधन को 55 से 62 सीटें और एनडीए को 18 से 24 सीटें दी हैं। मनी कंट्रोल ने कांग्रेस गठबंधन को 58 और एनडीए को 24 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
हालांकि, ये एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं। अंतिम नतीजे 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद सामने आएंगे, जो राज्य की अगली सरकार के भविष्य को निर्धारित करेंगे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on Bharat Update. Follow Bharat Update on Facebook, Twitter.