Haryana Cabinet Ministers List : जानें नायब सरकार 2.0 की कैबिनेट का जातीय समीकरण
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के साथ 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि हरियाणा में विधायक दल की बैठक के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि यह सरकार 36 बिरादरी की सरकार होगी, सैनी मंत्रिमंडल के गठन में यह साफ देखा जा सकता है। सीएम सैनी के मंत्रिमंडल में जातीय समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है।

नायब सिंह सैनी ने आज यानी गुरुवार को पंचकूला में दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचकूला के दशहरा मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही बीजेपी के तमाम कद्दावर नेता मौजूद रहे।
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के साथ 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि हरियाणा में विधायक दल की बैठक के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि यह सरकार 36 बिरादरी की सरकार होगी, सैनी मंत्रिमंडल के गठन में यह साफ देखा जा सकता है। सीएम सैनी के मंत्रिमंडल में जातीय समीकरणों का भी खास ध्यान रखा गया है।
इन विधायकों ने ली शपथ
अनिल विज: अंबाला कैंट से बीजेपी विधायक अनिल विज पंजाबी वर्ग से आते हैं। वो लगातार सातवीं बार विधायक बने हैं और इससे पहले हरियाणा सरकार गृह और स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।
किशन लाल पंवार: इसराना विधानसभा सीट से छठी बार विधायक बने बीजेपी के कद्दावर दलित नेता पवार इसराना ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वो पूर्व में 2015 से 2019 तक खट्टर सरकार में परिवहन, आवास, जेल मंत्री रह चुके हैं।
राव नरबीर सिंह: राव नरबीर सिंह गुरुग्राम से सटी बादशाहपुर सीट से विधायक हैं। वो यादव समुदाय यानी ओबीसी वर्ग से आते हैं। राव नरबीर सिंह चार बार विधायक रह चुके हैं, इसके साथ ही वो पूर्व में खट्टर सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
महिपाल ढांडा: जाट बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले पानीपत ग्रामीण से बीजेपी विधायक महिपाल ढांडा ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। महिपाल ढांडा लगातार तीन बार के विधायक हैं, इसके साथ वो पूर्व में राज्य सरकार में विकास एवं पंचायत व सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रह चुके हैं।
विपुल गोयल: फरीदाबाद सीट से विधायक बने विपुल गोयल वैश्य समुदाय यानी बनिया वर्ग से आते है। विपुल गोयल दूसरी बार विधायक बने हैं। विपुल गोयल 2016 में पहली बार खट्टर सरकार में मंत्री बने थे।
अरविंद कुमार शर्मा: सोनीपत सीट की गोहाना सीट से विधायक अरविंद कुमार शर्मा ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। ब्राह्मण वर्ग से आने वाले अरविंद शर्मा बीजेपी का एक प्रमुख चैहरा है। बता दें कि अरविंद कुमार शर्मा चार बार सांसद भी रह चुके हैं। वो 2014 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे।
श्याम सिंह राणा: श्याम सिंह राणा हरियाणा में बीजेपी का अहम राजपूत चेहरा है। वो यमुनानगर की रदौर सीट से विधायक है। इससे पहले वो 2014 में बीजेपी से विधायक बने थे लेकिन 2019 में उन्हें टिकट नहीं दिया गया था।
रणबीर गंगवा: बरवाला सीट से बीजेपी विधायक रणबीर गंगवा ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वह तीन बार के विधायक हैं, इससे पहले वो 2014 में पहली बार नलवा सीट से विधायक बने थे। वह तीन बार के विधायक हैं।
कृष्ण कुमार बेदी: जींद जिले की नरवाना सीट से विधायक बने कृष्ण कुमार बेदी बीजेपी का प्रमुख दलित चेहरा हैं। वो मनोहर लाल खट्टर के पूर्व राजनीतिक सचिव रह चुके हैं। कृष्ण कुमार बेदी 2014 में पहली बार राज्यमंत्री बने थे। वो इससे पहले 2014 में शहबाद सीट से चुनाव जीते थे।
श्रुति चौधरी: दिग्गज नेता किरण चौधरी की बेटी और पूर्व सीएम बंशीलाल की पौत्री श्रुति चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। भिवानी जिले के तोशाम हलके से विधायक श्रुति चौधरी जाट समुदाय से आती हैं। बता दें कि श्रुति चौधरी 2009 से 2014 तक भिवानी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुकी हैं।
आरती सिंह राव: अटेली सीट से विधायक बनी आरती सिंह राव अहीर समुदाय यानी ओबीसी वर्ग से आरती हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं आरती रावत पहली बार अटेली सीट से विधायक बनी हैं।
राजेश नागर: ओबीसी वर्ग से बीजेपी विधायक राजेश नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। फरीदाबाद की तिगांव सीट से विधायक राजेश नागर लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं।
गौरव गौतम: ब्राह्मण समुदाय से आने वाले गौरव गौतम ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। पलवल सीट से चुनाव जीतने वाले गौरव हरियाणा बीजेपी का युवा चेहरा हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on Bharat Update. Follow Bharat Update on Facebook, Twitter.