बदलापुर घटना को लेकर जमकर विरोध, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन

शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बदलापुर की घटना के जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने भी महा विकास अघाड़ी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शनिवार को पुणे में इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Aug 24, 2024 - 22:10
बदलापुर घटना को लेकर जमकर विरोध, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन

मुंबई : शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बदलापुर की घटना के जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने भी महा विकास अघाड़ी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर शनिवार को पुणे में इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी बांहों पर काली पट्टी बांधकर बदलापुर की घटना का विरोध किया। 

बता दें कि ठाणे के बदलापुर से स्थानीय स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया था। जिसको लेकर कई पार्टियों ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। 

शिवसेना (UBT) सांसदों ने कही ये बात !

विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि "महिलाओं और बेटियों के खिलाफ 10 दिनों में 12 घटनाएं हुई हैं। ठाणे में POCSO अधिनियम के तहत हर दिन एक मामला दर्ज किया जा रहा है। हम इन सबके खिलाफ विरोध कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बाद अब महाराष्ट्र में महिलाओं और बेटियों के खिलाफ जघन्य अपराध हो रहे हैं। महाराष्ट्र की महिलाएं शक्ति कानून की मांग कर रही हैं।" 

वहीं शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि "महाराष्ट्र की जनता गुस्से में है और जिस तरह से महाराष्ट्र सरकार काम कर रही है, उससे लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। अदालत का व्यवहार भी गुस्से को बढ़ा रहा है।"

शरद पवार ने सरकार को बताया असंवेदनशील !

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि, "महाराष्ट्र में ऐसा कोई दिन नहीं है जब महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की खबर न आए...सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए। सरकार कह रही है कि विपक्ष राजनीति कर रहा है, इसे राजनीति कहना दिखाता है कि सरकार कितनी असंवेदनशील है।"

इसके साथ ही NCP (SCP) सांसद सुप्रिया सुले ने विरोध प्रदर्शन बंद न करने की बात कहते हुए कहा कि "राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं...लोगों में पुलिस का कोई डर नहीं है। मैं सरकार की निंदा करती हूं। कुछ लोगों ने कहा कि बदलापुर में जो लोग इकट्ठा हुए थे वे बाहर से आए थे। मैं कहना चाहती हूं कि वे सभी भारतीय थे। मैंने ऐसी असंवेदनशील सरकार कभी नहीं देखी...हम तब तक विरोध प्रदर्शन बंद नहीं करेंगे जब तक कि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता।"


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on Bharat Update. Follow Bharat Update on Facebook, Twitter.

Nitesh Jha नितेश झा नेशनल न्यूज चैनल भारत अपडेट के साथ काफी लंबे समय से जुड़े है और अभी सब एडिटर के पद पर कार्यरत नितेश आप लोगों तक देश दुनिया से जुड़ी खबरें पहुंचाते है। नितेश झा ने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी। गलगोटिया विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाले नितेश को पॉलिटिकल, नई टेक्नोलॉजी और नेशनल खबरों में दिलचस्पी है।